logo

आईआईएम विशाखापत्तनम द्वारा उत्कृष्टता केंद्र ऊर्जा संक्रमण में एपीईपीडीसीएल एवं अन्य विद्युत उपक्रमों के अधिकारियों हेतु नेतृत्व एवं जन-प्रबंधन कार्यक्रम का आयोजन

भारतीय प्रबंधन संस्थान विशाखापत्तनम द्वारा उत्कृष्टता केंद्र ऊर्जा संक्रमण (Centre of Excellence for Energy Transition – CoEET) के अत्याधुनिक सुपर ईसीबीसी परिसर में आंध्र प्रदेश ईस्टर्न पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (APEPDCL) तथा अन्य विद्युत उपक्रमों, जैसे एपीजेनको (APGENCO) एवं एपीट्रांसको (APTRANSCO) के अधिकारियों के लिए “संगठनात्मक व्यवहार एवं जन-प्रबंधन” विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्युत क्षेत्र के पेशेवरों में नेतृत्व, संचार तथा मानव संसाधन प्रबंधन संबंधी दक्षताओं को सुदृढ़ करना है। कार्यक्रम के अंतर्गत उपयोगिता क्षेत्र के नेताओं के लिए भावनात्मक बुद्धिमत्ता, प्रभावी संचार, अनुनय एवं प्रभाव की कला, नेतृत्व की विभिन्न शैलियाँ एवं उनकी प्रभावशीलता, व्यक्तिगत नेतृत्व विकास, प्रतिभा विकास, समावेशी संगठनों के लिए सांस्कृतिक बुद्धिमत्ता, टीम गतिशीलता एवं सहयोग, संघर्ष प्रबंधन तथा वार्ता कौशल में नेतृत्व जैसे विषयों पर विस्तृत सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में उत्कृष्टता केंद्र ऊर्जा संक्रमण (CoEET) के महाप्रबंधक श्री के. वी. एस. सत्यनारायण ने प्रेरणादायी विचार व्यक्त किए। इसके पश्चात मुख्य अतिथि श्रीमती डी. सुमन कल्याणी, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन विकास), एपीईपीडीसीएल ने उद्घाटन संबोधन दिया।
प्रोफेसर हैप्पी पॉल एवं प्रोफेसर अनुपमा शर्मा के कार्यक्रम निदेशन में आयोजित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विभिन्न क्षेत्रों के उद्योग पेशेवरों के लिए कार्यकारी शिक्षा एवं क्षमता निर्माण के प्रति आईआईएम विशाखापत्तनम की निरंतर प्रतिबद्धता को प्रतिबिंबित करता है।
एएसीएसबी (AACSB) का सदस्य संस्थान तथा बिजनेस ग्रेजुएट्स एसोसिएशन (BGA) से पाँच वर्ष के लिए प्रत्यायित आईआईएम विशाखापत्तनम प्रभावी प्रबंधन शिक्षा, उत्तरदायी नेतृत्व तथा उद्योगोन्मुख अधिगम को बढ़ावा देने की दिशा में निरंतर कार्यरत है।
 

सामग्री समायोजन

Language: हिन्दी
थीम चुनें