एआई के साथ नेतृत्व में कार्यकारी कार्यक्रम
30 नवंबर, 2025:
भा.प्र.सं विशाखापट्टनम में एग्जिक्यूटिव प्रोग्राम इन लीडरशिप विद एआई के प्रथम बैच का उद्घाटन किया गया। बदलते हुए व्यावसायिक परिदृश्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए इस कार्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) को केंद्र में रखा गया है, तथा विभिन्न कार्यात्मक क्षेत्रों को जोड़कर नेतृत्व के व्यापक और समग्र दृष्टिकोण को विकसित करने पर बल दिया गया है।
10 महीनों की अवधि में प्रतिभागी एआई के मूलभूत सिद्धांत, एप्लाइड और जनरेटिव एआई, एआई रणनीति और रोडमैपिंग, प्रोडक्ट थिंकिंग एवं इम्प्लीमेंटेशन, एजेंटिक एआई के माध्यम से व्यवसाय परिवर्तन, जिम्मेदार एआई प्रथाएँ तथा विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों में एआई के व्यावहारिक उपयोग का अध्ययन करेंगे।
उद्घाटन समारोह में श्री एक्का पिल्लई, निदेशक, येसपंची ग्रुप ऑफ कंपनिज़, मुख्य अतिथि रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि एआई मानवता के लिए एक परिवर्तनीय समाधान बनने की क्षमता रखता है और उन्होंने कार्यकारी शिक्षा में आईआईएमवी के “The world is our campus” दृष्टिकोण की सराहना की।
कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों का औसत कार्य अनुभव लगभग 19 वर्ष है, जिससे यह समूह ज्ञान और विविध दृष्टिकोणों से समृद्ध है।
कार्यक्रम निदेशक प्राध्यापक श्रीनिवास जोस्युला और प्राध्यापक अमित शंकर ने कार्यक्रम की शुरुआत में सहयोग देने के लिए भा.प्र.सं वि के निदेशक प्राध्यापक एम. चंद्रशेखर तथा सभी संबंधित हितधारकों का आभार व्यक्त किया।


