आईआईएम विशाखापट्टनम में ‘समारंभ 10.0’ के अंतर्गत ‘मिलेनियम ड्रीमलैंड’ थीम का भव्य आयोजन
भारतीय प्रबंध संस्थान, विशाखापट्टनम ने अपने वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘समारंभ 10.0’ के 10वें संस्करण का सफलतापूर्वक आयोजन किया। यह दो दिवसीय आयोजन ‘मिलेनियम ड्रीमलैंड’ थीम पर आधारित था।
इस अवसर पर संस्थान परिसर सृजनात्मकता, प्रतिभा एवं सामूहिक उत्साह के अद्भुत संगम से जीवंत हो उठा। प्रथम दिवस पर प्रसिद्ध गायक एवं संगीतकार शश्वत सिंह तथा डीजे वियोला के आकर्षक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया, वहीं द्वितीय दिवस पर अंडरग्राउंड अथॉरिटी और डीजे मार्टिन की ऊर्जावान प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में रोमांचक वातावरण का संचार किया।
विविध सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं, जीवंत ‘फूड फिएस्टा’ तथा विद्यार्थियों एवं अतिथियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता के साथ ‘समारंभ 10.0’ ने आईआईएम विशाखापट्टनम समुदाय की ऊर्जा, विविधता एवं नेतृत्व की भावना को प्रतिबिंबित किया।
यह आयोजन नव सहस्राब्दी के असीमित सपनों, सृजनशीलता एवं सहयोग की भावना का एक उत्सव था।


